Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में पुरकाजी के पास पांच को लगा करंट, दो सगे भाईयों की मौत

मुजफ्फरनगर । ट्रैक्टर ट्रॉली में खोई भरकर ला रहे पांच युवकों को करंट लग गया। इसमे दो सगे भाइयों की मौत हो गई। तीनों झुलसे लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। बाद में पुलिस ने जाम खुलवा दिया।
बताया गया है कि पुरकाजी थाना क्षेत्र के गांव हरीनगर निवासी भूरा रात तीन बजे उत्तराखंड के मिर्जापुर से ट्रॉली में खोई भरकर चला था। खोई की ट्रॉली में ऊपर हरीनगर के अंकुल व शेखर पुत्र शिवकुमार व नितिन, सौरभ, काला लेटे हुए थे। रास्ते में किसी स्थान पर पांचो युवकों को बिजली का करंट लग गया, जिससे खोई के ऊपर लेटे पांचों युवक झुलस गए । हादसे में दोनों सगे भाई अंकुल व शेखर की मौत हो गई । हरीनगर निवासी अनुसूचित जाति के अंकुल (22) व शेखर (20) व गांव के ही कुछ अन्य युवक बृहस्पतिवार को गांव के ही बुगला अहमद के साथ टैक्टर-ट्रॉली में खोई भरने गए थे। शुक्रवार को सभी युवक अपने घर आ गए। लेकिन दोनों भाई घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने युवकों से पूछताछ की तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। सुबह के समय खोई से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ले जाया जा रहा था, तब परिजनों व ग्रामीणों ने ट्रॉली को रोककर देखा तो दोनों भाइयों के शव खोई में पड़े मिले। गांव हरीनगर पहुंचने के बाद चालक ने इस बात की जानकारी ग्रामीणों को नहीं दी। इस पर गुस्साए ग्रामीणों ने गांव हरीनगर पर ही ट्रैक्टर को रोक कर जाम लगा दिया। जाम की सूचना मिलते ही एसडीएम सदर व सीओ सदर राजू कुमार राव प्रशासनिक अधिकारी के साथ पहुंचे ।लगभग 2 घंटे के बाद लोगों को समझाकर जाम खुलवाया। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *