लखनऊ । माफिया सरगना मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट के साथ सोशल मीडिया पर कड़ी निगरानी के आदेश दिए गए हैं। हाई लेवल मीटिंग के बाद सभी जिलों के डीएम, कप्तान को सतर्क रहने के आदेश जारी किए गए हैं।
कल जुम्मे की नमाज को लेकर प्रदेश भर में हांई अलर्ट घोषित किया गया है। मुख्तार को जुमे को सुपुर्दे खाक किया जाएगा। देर रात उसके परिजनों के बांदा पहुंचने के बाद रात में ही पोस्टमार्टम के बाद शव को गाजीपुर ले जाए जाने की खबर है।
Author: Taja Report
Views: 21

