Skip to main content

TR NEWS UP-UK

बड़ी ख़बर : बांदा जेल में बंद बाहुबली मुख्तार अंसारी की हुई मौत

बांदा। लंबे समय से बीमार मुख्तार की मौत हो गई। डॉक्टर के मुताबिक उसे दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मुख्तार अंसारी को तबीयत बिगड़ने के बाद बांदा मेडिकल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की एक बड़ी टीम निगरानी कर रही थी। मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। मऊ और गाजीपुर और बांदा में सिक्यॉरिटी बढ़ाई गई है। बड़ी तादाद में पैरा मिलिट्री फोर्स की तैनाती की गई है। डीजीपी हेड क्वार्टर ने सतर्कता बरतने के निर्दश दिए हैं। माफिया मुख्तार की बिगड़ी तबीयत बिगड़ने की खबर पर उसके परिवार के सदस्य बांदा के लिए रवाना हो गए।
इधर, मुहम्मदाबाद मे मुख्तार के पैतृक घर में लोग इकट्ठा होना शुरू हो गये। मुख्तार के घर के आसपास पुलिस फोर्स तैनात की गई है। गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़ पुलिस को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। सोशल मीडिया में अफवाह, भड़काऊ, या आपत्तिजनक पोस्ट पर कार्यवाई के निर्देश दिए गए हैं। मुख्तार की मौत के बाद मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू कर दी गई है। समाजवादी पार्टी ने मुख्तार अंसारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *