मुजफ्फरनगर । पचेण्डा पुल के पास गुरुवार दोपहर एक बाईक तथा ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर हो गयी जिसमें बाईक सवार नूरहसन पुत्र रसूल्लाह निवासी ग्राम पचेण्डा थाना नई मुजफ्फरनगर की मौके पर ही मृत्यु हो गयी।
हादसे में मृतक नूरहसन उपरोक्त की पत्नी व पुत्री घायल हो गयीं। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंच घायलों को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। थाना नई मण्डी पुलिस द्वारा ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लिया गया है तथा मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
Author: Taja Report
Post Views: 15


