Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर की पहचान अब कर्फ्यू नहीं कांवड़ है: योगी आदित्यनाथ



मुजफ्फरनगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि मुजफ्फरनगर जनपद को अब कर्फ्यू के लिए नहीं बल्कि कांवड़ यात्रा के लिए जाना जाता है क्योंकि पहले की सरकार में कितना खतरनाक माहौल था तो उसे देखकर लोग डरते थे। लेकिन यहां के लोगों ने सही पार्टी को वोट दिया तो उससे यहां की तस्वीर भी बदल गई है। उन्होंने फिर से मोदी जी के नेतृत्व में मजबूत सरकार बनाने का आह्वान किया। सीएम योगी आदित्यनाथ मंच ने चौधरी चरण सिंह को याद करते हुए कहा कि चौधरी साहब को सम्मान पहले मिलना चाहिए था। लेकिन पूर्व की उन्हें यह सम्मान नहीं दिया। चौधरी साहब ने कहा था कि देश के विकास का रास्ता गांव और खलिहान से होकर जाता है। आपको अपने वोट की ताकत पहचाना होगी। एक वोट कर्फ्यू लगवाता है और एक कांवड़ चलाता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भागवत की भूमि शुकतीर्थ को पुराना वैभव लौटाने का काम भाजपा सरकार ने किया। दुनिया में किसी के पास पांच हजार वर्ष पुराना इतिहास नहीं, लेकिन मुजफ्फरनगर के पास है। आज इस वैभव को याद रखने की जरूरत है।


भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्ध सम्मेलन के मंच पर योगी आदित्यनाथ सरकार का स्वागत करने वालों में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मिशन विभाग मंत्री कपिल देव अग्रवाल, केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया, पुरकाजी विधायक एवं मंत्री अनिल कुमार, रालोद विधायक राजपाल बालियान, कुश पुरी, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ.वीरपाल निर्वाल रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, राहुल गोयल, पवन अरोरा, रामकुमार सहरावत व अचिंत मित्तल आदि मौजूद थे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *