Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में वैगन आर कार से तीन लाख रुपये जब्त

मुजफ्फरनगर। एफ.एस.टी. टीम तथा थाना बुढाना पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में दौराने पुलिस चैकिंग बायवाला चौकी से 01 वैगन-आर कार नम्बर एचआर 26 ईएच 9080 से 3,00,000/- रूपये जब्त किये गये। उपरोक्त अवैध धन बरामदगी के सम्बन्ध में थाना बुढाना पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। एफ.एस.टी. टीम तथा थाना बुढाना पुलिस द्वारा बायवाला चौकी पर वाहनो की सघन चैकिंग की जा रही थी चैकिंग के दौरान एक वैगन-आर कार को चैकिंग हेतु रोका गया तथा सघन तलाशी ली गयी तो वैगन-आर कार से 3,00,000/- रुपये मिले। वैगन-आर कार मे सवार व्यक्ति मौ0 वाजिद पुत्र अमीर हसन निवासी हसनपुर जीवानी तहसील बडौत थाना रमाला जनपद बागपत से उपरोक्त धनराशि के सम्बन्ध में पूछताछ की गयी तो कोई संतोषजनक जवाब नही दे सका ओर न ही धनराशि से सम्बन्धित कोई प्रपत्र दिखा सका। एफ.एस.टी. टीम व थाना बुढाना पुलिस द्वारा उपरोक्त धनराशि को जब्त कर व जांच कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *