Skip to main content

TR NEWS UP-UK

सीसी टीवी कैमरे में कैद बाबा तरसेम सिंह के हत्यारे, गिरफ्तारी को आठ टीमें गठित

नानकमत्ता। डेरा कार सेवा प्रमुख साठ वर्षीय बाबा तरसेम सिंह की हत्या के सीसी टीवी फुटेज से हत्यारों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने के लिए एसटीएफ व आठ टीमें लगाई गई हैं। पता चला है कि हत्यारे पंजाब के रहने वाले हैं और गुरुद्वारे की सराय में रह रहे थे।
इस हत्याकांड के बाद हत्यारों का सीसीटीवी फुटेज सामने आ गया है। एसएसपी मंजूनाथ टी सी ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज आने से जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जायेगा। उन्होंने धर्मगुरु की हत्या पर व्यक्तिगत रूप से दुख जताते हुए कहा कि शांति व्यवस्था बनाये रखे।एस एस पी ने कहा कि हत्यारों की तलाश में पुलिस की आठ से नौ टीमें लगा दी गई है।
उधर हत्यारों की जो सीसीटीवी फुटेज सामने आई है उसमें बाइक सवार दो हमलावर दिखाई दे रहे हैं। बाबा तरसेम सिंह कुर्सी पर बैठे हुए हैं और हत्यारों ने बिना कोई बात किये मात्र दो सेकंड में उन्हें दो गोलियां मारी और फरार हो गए। इस बीच डेरे के सेवादार तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल बाबा को तत्काल अस्पताल ले गए जहां उन्हें चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
उत्तराखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून एवं व्यवस्था) एपी अंशुमान ने बताया कि नानकमत्ता गुरुद्वारा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह के हत्यारों को पकड़ने के लिए एसटीएफ के साथ-साथ कई पुलिस टीमों को तैनात किया गया है। पुलिस मुख्यालय भी एक एसआइटी का गठन करेगा।पुलिस के अनुसार नानकमत्ता में बाबा तरसेम की हत्या के संदिग्ध आरोपी 19 मार्च से नानकमत्ता गुरुद्वारा की सराय में रह रहे थे। पुलिस को सराय में उनकी आईडी आधार कार्ड और हेल्थ कार्ड भी मिले हैं। इसके अनुसार वह पंजाब के रहने वाले थे। लेकिन आशंका है कि आईडी फर्जी हो सकती है। उनकी गिरफ्तारी के लिए नाकेबंदी कर दी गई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *