Skip to main content

TR NEWS UP-UK

नोएडा में पुलिस कॉन्स्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या

Noida

नोएडा। गौतमबुद्ध नगर जिले के बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में अपनी महिला मित्र से मिलने आए उत्तर प्रदेश पुलिस के एक कॉन्स्टेबल की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोली कॉन्स्टेबल की सरकारी पिस्तौल से लगी है। वह ललितपुर जिले में किसी अधिकारी के अंगरक्षक के तौर पर तैनात था और गैर हाजिर होकर नोएडा आया था।
पुलिस उपायुक्त (मध्य नोएडा) सुनीति ने बताया कि कुलदीप सिंह (26) मूल रूप से जालौन जिले का निवासी था और ललितपुर जिले में तैनात था। उन्होंने बताया कि कुलदीप मंगलवार शाम को बिसरख क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली अपनी महिला मित्र से मिलने आया था। बुधवार को उसका शव महिला मित्र के फ्लैट में मिला।
सुनीति ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मौके पर विधि विज्ञान की टीम को बुलाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में जानकारी मिली है कि मृतक कॉन्स्टेबल की शादी उसके घर वालों ने कहीं और तय कर दी थी, जबकि वह अपनी महिला मित्र से शादी करना चाहता था। इसी बात से परेशान था। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि मृतक कॉन्स्टेबल की महिला मित्र ने बताया है कि कॉन्स्टेबल ने अपनी सरकारी पिस्तौल से गोली मार कर आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि कॉन्स्टेबल के महिला मित्र से पूछताछ की जा रही है, जबकि मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *