नानकमत्ता। बाइक सवार दो बदमाशों ने डेरा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह पर फायरिंग कर उनकी हत्या कर दी। गोली लगने के बाद घायल अवस्था में उन्हें खटीमा स्थित अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हमलावर फायरिंग के बाद मौके से फरार हो गए।
सूत्रों के अनुसार आज प्रातः करीब 6 बजे बाइक पर सवार दो युवक डेरा कार सेवा में पहुंचे और बाबा तरसेम सिंह पर फायरिंग कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक वहां से फरार हो गए। बाबा वहीं गिर पड़े। फायरिंग की आवाज सुनकर घटनास्थल के पास पहुंचे सेवादार घायल बाबा को खटीमा स्थित अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
कार सेवा प्रमुख बाबा की हत्या की खबर के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना के बाद तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल भेजा गया है। डेरा कार सेवा बाबा के समर्थक डेरे में जुटने शुरू हो गए है, दोनों बदमाशों की धर पकड़ के लिए पुलिस ने घेराबंदी शुरू कर दी।

