मुजफ्फरनगर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ मुजफ्फरनगर की एक बैठक नई मंडी में आयोजित की गई,बैठक में अतिथि के रूप में मुजफ्फरनगर लोकसभा प्रभारी नीरज शर्मा,चुनाव संयोजक अशोक कंसल,लोकसभा संयोजक देवव्रत त्यागी,सह संयोजक सुभाष वाल्मीकि,प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम संयोजक कुशपुरी,भाजपा नेता राजीव गर्ग,ललित महेश्वरी विहिप उपस्थित हुए,
बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक सुनील तायल व संचालक मंडल संयोजक तरुण मित्तल द्वारा किया गया
बैठक में अतिथियों द्वारा भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम की विस्तार से चर्चा करते हुए बताया कि कार्यक्रम को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी द्वारा संबोधित किया जाएगा,
बैठक में लोकसभा प्रभारी नीरज शर्मा द्वारा व्यापारियों को देश की रीढ़ बताते हुए प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम में व्यापारियों की विशेष भागीदारी की बात की गई,
लोकसभा चुनाव संयोजक अशोक कंसल द्वारा भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के पदाधिकारीयो से आह्वान करते हुए प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करने की बात की,
इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुनील तायल सहित समस्त पदाधिकारीयो एवं व्यापारियों द्वारा अतिथियों से संवाद करते हुए प्रबुद्ध सम्मेलन कार्यक्रम को जोर-शोर से सफल बनाने की बात की गई,
इस दौरान भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक बृज किशोर बिट्टू,आशीष तोमर,नई मंडी मंडल अध्यक्ष पंकज महेश्वरी,महामंत्री पवन छाबड़ा आदेश गौतम,मंत्री अनिल शर्मा,संयोजक केशव मंडल प्रवीण वर्मा,संयोजक नई मंडी मंडल राजेश साहनी,संयोजक पिन्ना मंडल विनय पवार,संयोजक कूकड़ा मंडल सुशील गोयल,संयोजक वहलना चौक अमित वर्मा,नई मंडी कार्यालय प्रभारी संजय शर्मा,लोकेश बंसल,विवेक मित्तल,रामपाल सैन,विपिन जैन,नीतीश ऐरन,शरद मित्तल,धर्मेश गर्ग,नितिन तायल नगर अध्यक्ष विहिप सहित अनेको पदाधिकारी उपस्थित रहे


