Skip to main content

TR NEWS UP-UK

तीन वाहन टकराए, 3 की मौत छह घायल

देहरादून । डोईवाला- कुआंवाला के दडेश्वर मंदिर के पास तीन वाहनों की टक्कर से एक वाहन में सवार सात लोगों में से तीन की मौत हो गई। छह लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए दून अस्पताल भेजा गया है।
बताया गया है कि बुधवार सुबह तीन वाहनों के आपस में टकराए जाने से तीन लोगों की मौत हो गई। दादेश्वर मंदिर से पहले तीन वाहन आपस में टकराने से दुर्घटना ग्रस्त हो गए। इनमें से एक वाहन में चालक सहित सात लोग सवार थे, जिनमे दो बच्चे तीन पुरुष और दो महिलाएं थीं। हादसे में एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चे की मौत हो गई। अन्य वाहन में एक-एक लोग घायल है। छह घायलों को दून अस्पताल भेजा गया है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *