मुजफ्फरनगर । सुबह फिर बूंदाबांदी और ठंडी हवाओं ने मौसम बदल दिया। मौसम विभाग की मानें तो 31 मार्च तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ के असर से भारी बारिश देखने को मिलेगी। पहाड़ों पर हो रही बारिश का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग की मानें तो उत्तर भारत में 28, 29 और 30 मार्च को वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश देखने को मिलेगी। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम सुहाना रहेगा।
Author: Taja Report
Views: 18


