Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पुलिसकर्मियों व अफसरों के साथ डीएम व एसएसपी भी होली के रंग में रंगे

मुजफ्फरनगर । नामांकन के चलते आज थानों में होली के रंग नहीं उडे लेकिन नामांकन के बाद पुलिस लाइन में कीचड़ होली का धमाल रहा। डीएम और एसएसपी ने जमकर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ होली खेली।
नामांकन के कारण पुलिस की तिलहेंडी नहीं मनी और थानों में उडने वाला रंग गुलाल नहीं दिखाई दिया। नामांकन के बाद डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी व एसएसपी अभिषेक कुमार सिंह ने पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ जमकर रंग गुलाल उड़ाया। सुबह से ही आज नामांकन और सोमवार को पुलिस कर्मियों को होली के दिन सख्त ड्यूटी बजानी पड़ी। एसएसपी अभिषेक कुमार सिंह ने आज शाम 4:00 बजे मुजफ्फरनगर की पुलिस लाइन में होली का कार्यक्रम आयोजित किया। सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों के साथ गले मिलकर जमकर होली खेली। कीचड़ होली के साथ होली के रंग उड़ाए और एक दूसरे को गले लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। एसपी सीटी सत्यनारायण प्रजापत, एसपी देहात आदित्य बंसल, एसपी क्राइम प्रशांत कुमार, एसपी ट्रैफिक कुलदीप कुमार सिंह, सीओ व्योम बिंदल, सीओ यतेंद्र सिंह नागर, सीओ रूपाली राय, सीओ रामशीष यादव, सीओ राजू साहू, सीओ डॉक्टर रवि शंकर, पुलिस लाइन आर आई, बुढ़ाना कोतवाल आनंद देव मिश्रा, थाना सिविल लाइन इंचार्ज ओमप्रकाश व जिले के सभी पुलिस अधिकारी और थाना इंचार्ज पुलिस लाइन में होली खेलने में मस्त रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *