देहरादून । टिहरी से भाजपा की उम्मीदवार माला राज्यलक्ष्मी शाह ने नामांकन रैली में भाजपा ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए रोड शो निकाला। इसमें सीएम पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे। कई वरिष्ठ नेता सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। बता दें कि आज ही टिहरी सीट से कांग्रेस प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला पर्चा भरने पहुंचे।
टिहरी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार माला राज्य लक्ष्मी शाह ने नामांकन कराया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्य सभा सांसद नरेश बंसल साथ में मौजूद रहे। इसके साथ ही नामांकन के दौरान टिहरी लोकसभा सीट से आने वाले कई विधायक भी मौजूद रहे।
Author: Taja Report
Post Views: 10

