Skip to main content

TR NEWS UP-UK

नामांकन की सुरक्षा बनी लोगों की मुसीबत, कोर्ट रोड ब्लाक होने से गलियों में भटकते रहे लोग

मुजफ्फरनगर । आज नामांकन को लेकर पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था आम लोगों के लिए मुसीबत बन गई। पूरी कचहरी रोड पर सदर बाजार और दूसरे मार्ग बैरिकेड्स लगा कर बंद कर दिए जाने से लोग धक्के खाते सड़क सड़क भटकते रहे। बुजुर्गों और महिलाओं व बच्चों के लिए यह व्यवस्था मुसीबत बन गयी और वे व्यवस्था को कोसते रहे। सैंकड़ों लीटर पेट्रोल इसके चलते बर्बाद हुआ।

नामांकन के लिए तीन लेयर की पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। जिला परिषद व अन्य मार्किट की दुकानें भी इस व्यवस्था में कैद रहीं। बिना चेकिंग के किसी को भी अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के साथ केवल मीडियाकर्मियों को जाने की अनुमति दी गई। कचहरी गेट छावनी में तब्दील हो गया। नामांकन स्थल अपनी कोर्ट में डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी और
सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप मौजूद रहे। नामांकन कोर्ट के बाहर पुलिस मुस्तैद रही और अदर प्रत्याशी और प्रस्तावों को ही जाने दिया गया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *