Skip to main content

TR NEWS UP-UK

संजीव भाजपा, हरेंद्र सपा व दारा सिंह बसपा प्रत्याशी आज करेंगे नामांकन

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर आज प्रत्याशियों के नामांकन की धूम रहेगी। भाजपा, सपा और बसपा के उम्मीदवार आज नामांकन करेंगे। नामांकन के लिए केवल दो दिन बचे हैं।
जिला कलेक्ट्रेट में आज नामांकन का जोर रहेगा। होलाष्टक खत्म होने के बाद आज बीजेपी प्रत्याशी संजीव बालियान के नामांकन में शामिल होने के लिए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक आ रहे हैं। वे वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद राज शर्मा के प्रतिष्ठान सोनालिका शो रूम राज ट्रैक्टर पर भी जाएंगे।
दूसरी ओर सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक भी आज पूरे जोश से नामांकन करेंगे। दोनों प्रत्याशियों के बीच जोरदार टक्कर की उम्मीद है। बसपा से दारा सिंह प्रजापति भी आज नामांकन करने पहुंचेंगे। इनके अलावा और कौन नामांकन के लिए आता है यह देखने वाली बात होगी।
जिला कलेक्ट्रेट में आज नामांकन के लिए प्रत्याशी के साथ सिर्फ 5 व्यक्तियों की एंट्री होगी। जुलूस नहीं निकाला जा सकेगा। आचार संहिता के उल्लंघन पर कार्रवाई होगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *