मुजफ्फरनगर । मुजफ्फरनगर में किसानो की राजधानी कहे जाने वाली सिसौली की गोस्सा (उपले) मार होली अनूठी है। आज जमकर हुड़दंग के बीच गोस्सा मार होली मनाई गई।
सिसौली में रंगों का पर्व रंगोत्सव होली धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कस्बावासियों द्वारा बहुत सुंदर-सुंदर लाग्ग (झांकी) निकाली गई। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत भी उपस्थित रहे। इससे पूर्व सिसौली में गतरात्रि होलिका दहन के समय अपने टारगेट पर गोस्से फेंकते होली के हुडद्दंगों ने गोस्सा मार होली खेली। इसमें युवा एक दूसरे को निशाना बनाकर गोस्से फेंककर होली है भई होली है। इसके जवाब में दूसरे पक्ष के युवाओं ने भी गोस्से फेंककर जवाब दिया। एक घंटे तक इस गोस्सा युद्ध के बाद सबने मिलकर होलिका दहन किया।
Author: Taja Report
Views: 31

