Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर निवासी परिवार के चार बच्चों की मेरठ में आग में जलकर मौत

मेरठ । मोदीपुरम में दर्दनाक हादसा हो गया। जनता कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहे मुजफ्फरनगर निवासी मजदूर के घर में शॉर्ट सर्किट से मोबाइल में धमाके के बाद कमरे में आग लग गई। कमरे में मौजूद चार बच्चे बुरी तरह झुलस गए। बच्चों को बचाने के प्रयास में दंपती भी झुलस गए। मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका। उपचार के दौरान चारों बच्चों की मौत हो गई है। दंपती की हालत गंभीर बनी हुई है।
पुलिस ने बताया कि मुजफ्फरनगर जिले के सिखेड़ा निवासी जॉनी (41) मजदूरी करता है। उसकी पत्नी बबीता (37) व चार बच्चों सारिका (10) , निहारिका (8), गोलू (6) और कल्लू (5) के साथ मोदीपुरम की जनता कॉलोनी में एक मकान में किराए पर रह रहे हैं। शनिवार शाम बच्चे मोबाइल का चार्जर बिजली के बोर्ड में लगा रहे थे। चार्जर लगाने के दौरान शॉर्ट सर्किट हो गया। तारों में आग लगने से मोबाइल में धमाका हुआ और बेड में आग लग गई। इसके बाद चारों आग की लपटों में घिर गए। उनके माता-पिता बचाने आए तो वे भी आग की चपेट में आने के कारण झुलस गये। बाद में बच्चों की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *