Skip to main content

TR NEWS UP-UK

धार्मिक व सामाजिक संस्था मित्र संघ ने वृंदा गोयल का अभिनंदन किया 

मुजफ्फरनगर। सन 1961 मे नगर के प्रसिद्ध लाला ओमप्रकाश अग्रवाल,गोपाल भारतिया,सुरेंद्र प्रकाश गोयल,जगदीश प्रसाद गर्ग (गोटे वाले),रईस कृष्ण गोपाल अग्रवाल,प्रेमकीर्ति सरन आदि प्रबुद्धजानो के द्वारा मित्रसंघ मड़ली का गठन किया जो समय-समय पर देश,प्रदेश,नगर में कोई देवीआपदा आने पर यथाशक्ति अनुसार मदद का कार्य हो या सामाजिक,धार्मिक कार्यक्रम मे अपना योगदान करती आ रही है एवं देश की मजबूती के लिए उच्च शिक्षा हेतु छात्र छात्रों का सामान व मनोबल बढ़ाने का कार्य भी मित्रसंघ के पदअधिकारीगण व सदस्य करते है। 

मित्र संघ के वरिष्ठ पदाधिकारीगण श्यामलाल बंसल, सतीश गोयल सराफ, मित्रसेन इंजीनियर , एस के गुप्ता, लोकेश चंद्रा,राजीव स्वरुप,जनार्दन बंसल, योगेंद्र अग्रवाल ने राकेश गोयल व कुमुद गोयल की पोती वृंदा गोयल को अभिनंदन पत्र भेट किया व चादर और पुष्प माला पहनाकर आशीर्वाद दिया लाला श्यामलाल बंसल ने कहा बिटिया वृंदा ने आईआईएमसी शिक्षा संस्थान मे देश मे टॉप किया व गोल्डमैडल से आदरणीय रामनाथ कोविंद जी पूर्व राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित किया गया यह हम सभी के लिए बहुत शान व गर्व की बात है हम बिटिया वृंदा के उज्जवल भविष्य की कामना करते राकेश गोयल (के. संस) व कुमुद गोयल न सभी अतिथियों का आभार व धन्यवाद दिया और होली की शुभकामनायें दी कार्यक्रम मे विभोर सिंगल, रोहित गोयल, दीपिका गोयल, दिव्या गोयल, हार्दिक, नमन गोयल, अशोक गर्ग, श्रवण गुप्ता, पवन नागपाल, राजीव तोमर,बेनीराम गुप्ता, आशीष जैन, निमेष राजावंशी आदि रहे। 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *