मुजफ्फरनगर। हंसी-खुशी और रंगो के त्यौहार होली के पावन अवसर पर पत्रकारों द्वारा होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें उपस्थित पत्रकारों द्वारा चुटकुले, गीत,शेरो शायरी आदि सुनाए तथा एक दूसरे को त्यौहार की शुभकामनाए देते हुए हंसी-खुशी के साथ त्यौहार को मनाने की बात की।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज दोपहर के वक्त शहर के प्रकाश चैक स्थित सिटी न्यूज कार्यालय पर पत्रकारों का होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें जनपद के समस्त पत्रकारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अरविंद भारद्वाज ने कहा कि रंगों का यह त्यौहार हम सभी के लिए शुभ हो। उन्होंने कहा कि सभी पत्रकार साथी हंसी खुशी के साथ एवं अपने परिवार के साथ मिलजुलकर त्यौहार का आनंद ले। दैनिक जागरण के जिला प्रभारी आनंद प्रकाश ने कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों को त्यौहार की बधाई देने के साथ साथ चुटकुले सुनाकर कार्यक्रम में समा बांधा। भारतीय पे्रस परिषद के सदस्य अंकुर दुआ ने कहा कि हमारे देश में समय समय पर विभिन्न त्यौहार मनाये जाते है उन्होंने कहा कि होली का त्यौहार प्यार का पर्व है इसे हम सभी को एक साथ पे्रमभााव के साथ मनाना चाहिए। सम्पादक रविंद्र चैधरी ने कहा कि होली पर्व हम सभी के लिए शुभ हो तथा सभी पत्रकार साथी अपने इष्ट मित्रो ंएवं परिवारजनों के साथ मिलजुलकर यह पर्व मनाये। वरिष्ठ पत्रकार ऋषिराज राही ने कार्यक्रम के दौरान होली की गीत एवं गजल सुनाई। कार्यक्रम का संचालन रणवीर सैनी ने किया।
इस अवसर पर कार्यक्रम मेें वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द भारद्वाज, दैनिक जागरण के जिला प्रभारी आनन्द प्रकाश, भारतीय पे्रस परिषद के सदस्य अंकुर दुआ, वरिष्ठ आर.पी.तोमर, डिस्टिक्ट प्रेस क्लब के अध्यक्ष रविन्द्र चैधरी, वरिष्ठ पत्रकार रिषीराज राही, नरेन्द्र मित्तल, राजेन्द्र कौशिक, वरिष्ठ पत्रकार सलेकचन्द पाल,शरद गोयल, पत्रकार श्यामा चरण पंवार, विजय कर्णवाल, राकेश शर्मा,सचिन जौहरी, डा.पी.के.श्रीवास्तव, सतपाल सिंह, प्रवीण सिंह, प्रेस फोटो ग्राफर राजू सिंह, पत्रकार संदीप वत्स पंडित जी,पत्रकार मुकेश त्यागी, विकास त्यागी, अमित सैनी, संजीव मलिक, सलाउददीन अब्बासी, संदीप रंजन, रोबिन सिंघल, पंकज चैधरी, पवन अग्रवाल, अंकित मित्तल, आदेश सैनी, प्रवेश मलिक, विजय कैमरिक, राकेश शर्मा, कमल मित्तल,तरूण पाल,अमित पुण्डीर, अमित पाल, पंकज ऐरन, गोपी सैनी, अभिषेक कुमार,प्रेस फोटोग्राफर भूषण पाल, बिल्लू चैधरी, प्रेस फोटो ग्राफर नीरज त्यागी, पत्रकार अनुज त्यागी, प्रेस फोटोग्राफर तवरेज खान, आदि प्रिट एवं इलैक्ट्रोनिक्स मीडिया के पत्रकार तथा प्रेस फोटोग्राफर मौजूद रहे। कार्यक्रम के अन्त मे सभी पत्रकार साथियों ने एक दूसरे को गुलाल का टीका लगाकर एवं गले मिलकर रंगो से सराबोर होली के पर्व की शुभकामनाए दी।


