मुज़फ़्फ़रनगर । तीर्थनगरी शुकतीर्थ में बाण गंगा का जलस्तर घटने से नाराज़ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे साधु संतों की मेहनत रंग लाई। धरने के तीसरे दिन गंगा का जलस्तर बढ़ गया है।
धरने पर पहुंचे सिचाई विभाग के सहायक अभियंता वीरेंद्र कुमार पांडेय ने शुकतीर्थ गंगा में लगातार जल देने का आश्वाशन देकर धरने को समाप्त कराया।
धरने पर उपस्थित साधु संतों ने सहायक अभियंता से हाथ मे गंगाजल लेकर शपथ दिलवाई कि गंगा में लगातार जल दिया जाएगा।
इसके उपरांत साधु संतों ने धरना समाप्त किया।
Author: Taja Report
Post Views: 14


