घाटमपुर । सांड़ ने भाजपा बूथ अध्यक्ष को घर के बाहर ही पटककर उनकी जान ले ली। दो दिन में सांड दो लोगों की जान ले चुके हैं। एक दिन पहले ही बिधनू के घाटूखेड़ा में सांड़ के हमले में एक मजदूर की मौत हुई थी।
बताया गया है कि लालपुर निवासी 55 वर्षीय मुकेश अवस्थी भाजपा के बूथ अध्यक्ष थे। शुक्रवार अपराह्न वह घर के सामने मैदान में बैठे थे। इसी दौरान एक सांड़ घर में घुसने लगा तो मुकेश ने उसे रोकने की कोशिश की। उसने मुकेश को उठाकर पटक दिया। गंभीर अवस्था में उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
Author: Taja Report
Post Views: 11

