Skip to main content

TR NEWS UP-UK

अल्मोड़ा मुख्यमंत्री धामी की मौजूदगी में लोकसभा प्रत्याशी अजय टम्टा ने किया नामांकन

अल्मोड़ा । उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने एक दिवसीय दौरे पर अल्मोड़ा पहुंचे हैं। सीएम धामी ने अल्मोड़ा पहुंचकर जनसभा को संबोधित किया । यहां पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देवभूमि उत्तराखंड से विशेष लगाव रखते हैं । यही कारण है कि प्रधानमंत्री के रूप में मोदी पहली बार पिथौरागढ़ के गुंजी, आदि कैलाश, अल्मोड़ा के जागेश्वर पहुंचे। उनके यहां पहुंचने से पर्यटक कारोबार को गति मिली है।उन्होंने कहा कि विपक्ष ने ना केवल वोट बैंक की राजनीति की है बल्कि वंशवाद, जातिवाद को बढ़ावा दिया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था बना है। उनके अगले कार्यकाल में देश तीसरी अर्थव्यवस्था बनेगा, यह तय है। कहा यही कारण है कि देश में विपक्ष के नेता भाजपा की सदस्यता ले रहे हैं। हालात यह है कि विपक्ष के महागठबंधन को खोजने से भी प्रधानमंत्री के रूप में दूसरा चेहरा नहीं मिल पा रहा है। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में लोकसभा अल्मोड़ा से सांसद पद के उम्मीदवार अजय टम्टा ने नामांकन दाखिल किया ।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *