लखनऊ। लोकसभा चुनाव के प्रचार अभियान की शुरूआत राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी 28 मार्च को करेंगे। जयंत चौधरी अमरोहा और बिजनौर में अलग-अलग दो चुनावी सभाएं करेंगे। जयंत चौधरी 28 मार्च को अमरोहा लोकसभा क्षेत्र से एनडीए प्रत्याशी कंवर सिंह तंवर के समर्थन में वेंकटेश्वर विश्वविद्यालय के सामने स्थित मैदान में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। इसी दिन वह बिजनौर लोकसभा क्षेत्र में हिंदू इंटर कॉलेज मैदान चांदपुर में एनडीए प्रत्याशी चंदन सिंह चौहान के समर्थन में जनसभा करेंगे। रालोद के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने बताया कि इन सभाओं के माध्यम से जयंत चौधरी एनडीए के पक्ष में माहौल बनाएंगे।
Author: Taja Report
Views: 21


