Skip to main content

TR NEWS UP-UK

शराब घोटाला : दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी ने किया गिरफ्तार 

नई दिल्ली । दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के घर पर प्रवर्तन निदेशालय की टीम पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया। ईडी की टीम मुख्यमंत्री के घर के बाहर एसीपी रैंक के कई अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री आवास के बाहर भारी पुलिस बल तैनात रहा। इससे पहले आज दिल्ली हाईकोर्ट में केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई हुई। जिस पर कोर्ट ने गिरफ्तारी से राहत देने से मना कर दिया। उच्च न्यायालय ने गुरुवार को कथित शराब नीति मामले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झटका देते हुए इस चरण में दंडात्मक कार्रवाई से अंतरिम सुरक्षा देने का आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। हालांकि पीठ ने प्रवर्तन निदेशालय को अंतरिम राहत की मांग करने वाले केजरीवाल के आवेदन पर जवाब दाखिल करने की स्वतंत्रता दी जो मनी लॉन्ड्रिंग मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी द्वारा उन्हें जारी किए गए समन को चुनौती देने वाली उनकी याचिका का हिस्सा है। अदालत ने कल समन को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका की विचारणीयता पर ईडी से जवाब मांगा था और मामले को 22 अप्रैल को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया था।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *