रांची। कांग्रेस नेता लाल मोहितनाथ के ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने गुरुवार सुबह रांची में उनकी करीबी तुपुदाना ओपी प्रभारी सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह के आवास पर छापा मारा। वहां से पचास लाख रुपये तथा अन्य सामान माला है।
कांग्रेस नेता के तौर पर जाने जाने वाले जमीन कारोबारी लाल मोहितनाथ शाहदेव के घर पर ईडी की रेड पड़ी है। उनकी नजदीकी सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह के घर से 50 लाख कैश मिलने की खबर है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। साथ ही 8 मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। छापेमारी के पीछे की वजह अवैध बालू और जमीन का धंधा बताया जा रहा है। सूचना के मुताबिक टीम ने सुबह तकरीबन छह बजे ही दबिश दी है। सब इंस्पेक्टर मीरा सिंह और कांग्रेस नेता लाल मोहित नाथ शाहदेव के बीच अच्छे संबंध है। संभावना जताई जा रही है कि इन्हीं वजहों से छापे की कार्रवाई की गई। ईडी ने दोनों के तुपुदाना स्थित ठिकाने पर छापेमारी की है। फिलहाल छापेमारी जारी है। इस दौरान दोनों के आवास पर सेंट्रल पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है।

