मुजफ्फरनगर! ब्राह्मण महिला सभा द्वारा होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।
संगम विहार में ब्राह्मण महिला सभा द्वारा होली मिलन का आयोजन किया गया है ।जिसमें महिलाओं ने होली के गीतों पर खूब धमाल मस्ती के साथ जमकर गुलाल उड़ाया। वहीं दूसरी ओर साथी महिलाओं द्वारा होली के उपलक्ष में एक खेल का आयोजन किया गया। जिसमें जीतने वाली सभी महिलाओं को उपहार तौर पर गुलाल, पिचकारी, कलर और गुजिया के पैकेट दिए गए । इसके बाद होली के विभिन्न व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया. इस दौरान ब्राह्मण समाज की अध्यक्ष रेनू भारद्वाज ,दीप्ति पाराशर, श्वेता कौशिक, सुधा राज ,दीप्ति शर्मा, अमिता, रुचि शर्मा, संगीता , नीरज शर्मा ,निधि शर्मा ,मीनाक्षी ,वंदना आदि मौजूद रहे।
Author: Taja Report
Post Views: 18


