Skip to main content

TR NEWS UP-UK

भाजपा के मीडिया प्रभारियों को दिए गए ये निर्देश

मुजफ्फरनगर। भारतीय जनता पार्टी पश्चिम के मेरठ नगर स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय पर के 19 जनपदों एवं महानगरों के प्रभारी व सह मीडिया प्रभारियों की कार्यशाला आयोजित गई।

कार्यशाला में पहुंचे मुजफ्फरनगर भाजपा सह मीडिया प्रभारी पवन अरोरा ने बताया कि बैठक में मुख्य वक्ता भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल ने बोलते हुए कहा कि चुनाव छोट हो या लोकसभा चुनाव बड़ा जिम्मेदारी का चुनाव है। ऐसे में मीडिया प्रभारियों को पूरी जिम्मेदारी से काम करना है। भाजपा सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाना सबसे पहला काम है। कार्यशाला में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी, अवनीश त्यागी, शरद द्विवेदी, हिमांशु दुबे प्रदेश सह मीडिया प्रभारी ने विचार रखे। मेरठ मंडल क्षेत्रीय प्रभारी गजेंद्र शर्मा व सह प्रभारी निमित जायसवाल ने अतिथियों का शाल ओढाकर व प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। मुजफ्फरनगर से आए पवन अरोरा ने राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल अग्रवाल को बुके भेंटकर सम्मानित किया। इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों से मीडिया प्रभारी व सह प्रभारी मौजूद रहे।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *