Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर में पहले दिन नहीं आया कोई नामांकन

मुजफ्फरनगर । कड़ी सुरक्षा के बीच लोकसभा चुनाव के नामांकन के लिए डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी नामाकन केंद्र में उपस्थित रहे। आज कुछ पर्चे खरीदे गए लेकिन कोई नामांकन नहीं हुआ। भाजपा प्रत्याशी डॉ संजीव बालियान समेत 19 लोगों ने आज नामांकन पत्र खरीदे।

जनपद मुजफ्फरनगर में आज लोकसभा चुनाव 2024 के नामांकन के पहले दिन कलेक्ट्रेट में नामांकन स्थल पर डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम फाइनेंस गजेंद्र सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप भी मौजूद रहे। नामांकन कोर्ट में भारी पुलिस फोर्स के साथ साथ डॉग स्क्वायड भी मौजूद रहा। इससे पूर्व जिला निर्वाचन अधिकारी और जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कचहरी में बनाए गए नामांकन स्थलों का निरीक्षण भी किया।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *