मुजफ्फरनगर । रंग भरी एकादशी पर श्री खाटू श्याम निशान यात्रा का मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने शिव चोक से शुभारंभ किया।
शिव चौक से आज गणपति खाटूश्याम मन्दिर समिति की ओर से श्री खाटू श्याम भगवान जी की निशान यात्रा का शुभारम्भ किया गया।
मुख्य अतिथि मंत्री कपिल देव अग्रवाल, धर्मपत्नी मंत्री संजीव बलियान की श्री मति
सुनीता बालियान, नगर पालिका चेयरमैन श्रीमती मीनाक्षी स्वरूप, सुरेंद्र अग्रवाल, टी आर न्यूज के एम डी अभिषेक वालिया ,अंकुर दुआ, संजय मित्तल, अमित गर्ग, भीमसेन कंसल द्वारा पूजन अर्चना व महाआरती की गयी। महाआरती के बाद खाटू श्याम निशान यात्रा को नारियल फोड़कर प्रारंभ किया गया। निशान यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। गुलाल उडाते हुए यह निशान यात्रा शिव चौक से नई मंडी गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर पर सम्पन्न हुई। वहां भक्तों की भारी भीड़ लगी रही।


