बदायूं। मंगलवार शाम एक युवक ने छत पर खेल रहे मासूम बालकों आयुष व उसके भाई अहान की धारदार हथियारों से रेत कर हत्या कर दी। वहशी हत्यारे ने दोनों की गर्दन चाकू से काटी, सीने और पेट में ताबड़तोड़ कई वार किए। चीख सुनकर बालकों का तीसरा भाई पीयूष छत पर आया तो उसे भी घायल कर दिया। बाद में पुलिस एक हत्यारोपी को मुठभेड़ में मारा गया।
बताया गया है कि नई बस्ती निवासी ठेकेदार विनोद सिंह मंगलवार को घर में नहीं थे। पुलिस के अनुसार, पड़ोस में किराये की दुकान में सैलून संचालित करने वाला जावेद मंगलवार शाम चार बजे वह दुकान बंदकर गया। बाद में वह विनोद के घर पर पहुंचा और विनोद के बेटे आयुष (12), अहान (8) की गर्दन काटकर हत्या कर दी। दोनों की चीख सुनकर पीयूष छत पर पहुंचा तो उसके कंधे पर भी उस्तरा मार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से भागा नहीं। वहीं चीखता रहा। भीड़ ने उसे दबोचकर उसकी पिटाई कर दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया मगर, बालकों के शव देखकर उग्र भीड़ सड़क पर उतर आई। जावेद की दुकान में तोड़फोड़ की, पड़ोस में एक अन्य किराना दुकान में आग लगा दी। भीड़ खदेड़ी तो दातागंज मार्ग जाम दिया। सांप्रदायिक तनाव के साथ स्थिति बेकाबू होने पर पीएसी और पांच थानों से फोर्स बुलाकर भीड़ को खदेड़ा। दो संप्रदायों से जुड़ा मामला होने से स्थिति तनावपूर्ण बनी है।

