Skip to main content

TR NEWS UP-UK

मुजफ्फरनगर एकतरफ़ा प्यार करने वाले आशिक की मौत, परिजनों का हंगामा

मुजफ्फरनगर। रतनपुरी के गांव बड़सू में बस स्टैंड पर बस का इंतजार कर रही एएनएम को धारदार हथियार से हमला कर घायल कर आत्महत्या के इरादे से कोल्डड्रिंक में मिलाकर खुद भी जहरीला पदार्थ खाने वाले युवक की मेरठ में उपचार के दौरान मौत हो गई।

क्षेत्र के गांव बड़सू निवासी 40 वर्षीय सुषमा पत्नी रामकुमार कांधला में स्वास्थ्य विभाग में एएनएम है। मंगलवार सुबह करीब नौ बजे सुषमा गांव बड़सू में बस स्टैंड पर बस के इंतजार में खड़ी थी। उसी समय गांव का ही सुबोध (37) पुत्र लाल सिंह बलकटी लेकर बाइक पर वहां पहुंचा। सुबोध ने सुषमा की गर्दन व हाथ पर बलकटी से ताबड़तोड़ वार करने शुरू कर दिए। जिससे सुषमा गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर गई। इतना ही नहीं, सुबोध ने आत्महत्या करने के लिए वहीं खड़े होकर कोल्डड्रिंक में मिलाकर जहरीला पदार्थ पी लिया। आरोपी सुबोध (37) पुत्र लाल सिंह की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

 

 

निर्भया कांड की वकील सीमा समृद्धि कुशवाहा भाजपा में

नई दिल्ली, 19 मार्च (एजेंसी)। सु्प्रीम कोर्ट की मशहूर वकील सीमा कुशवाहा ने भी बीजेपी का दामन थामा है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में सीमा कुशवाहा ने बीजेपी ज्वाइन की।

बता दें कि सीमा कुशवाहा देश के कुछ सबसे चर्चित मामलों की वकील रही हैं या फिर अब भी हैं। इनमें दिल्ली का निर्भया कांड, हाथरस कांड और श्रद्धा वाल्कर केस शामिल है। सीमा के आलावा बीएसपी की लोकसभा सांसद संगीता आजाद, उनके पति और बीएसपी से विधायक रह चुके अरिमर्दन आजाद ने भी बीजेपी ज्वाइन की।

बदायूं। मंगलवार शाम एक युवक ने छत पर खेल रहे मासूम बालकों आयुष व उसके भाई अहान की धारदार हथियारों से रेत कर हत्या कर दी। वहशी हत्यारे ने दोनों की गर्दन चाकू से काटी, सीने और पेट में ताबड़तोड़ कई वार किए। चीख सुनकर बालकों का तीसरा भाई पीयूष छत पर आया तो उसे भी घायल कर दिया। बाद में पुलिस एक हत्यारोपी को मुठभेड़ में मारा गया।

बताया गया है कि नई बस्ती निवासी ठेकेदार विनोद सिंह मंगलवार को घर में नहीं थे। पुलिस के अनुसार, पड़ोस में किराये की दुकान में सैलून संचालित करने वाला जावेद मंगलवार शाम चार बजे वह दुकान बंदकर गया। बाद में वह विनोद के घर पर पहुंचा और विनोद के बेटे आयुष (12), अहान (8) की गर्दन काटकर हत्या कर दी। दोनों की चीख सुनकर पीयूष छत पर पहुंचा तो उसके कंधे पर भी उस्तरा मार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद वहां से भागा नहीं। वहीं चीखता रहा। भीड़ ने उसे दबोचकर उसकी पिटाई कर दी। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया गया मगर, बालकों के शव देखकर उग्र भीड़ सड़क पर उतर आई। जावेद की दुकान में तोड़फोड़ की, पड़ोस में एक अन्य किराना दुकान में आग लगा दी। भीड़ खदेड़ी तो दातागंज मार्ग जाम दिया। सांप्रदायिक तनाव के साथ स्थिति बेकाबू होने पर पीएसी और पांच थानों से फोर्स बुलाकर भीड़ को खदेड़ा। दो संप्रदायों से जुड़ा मामला होने से स्थिति तनावपूर्ण ब हूनी है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *