मुजफ्फरनगर । लोकसभा निर्वाचन 2024 की प्रक्रिया के दृष्टिगत कल से होने वाले नामांकन को लेकर जिलाधिकारी ⁄ जिला निर्वाचन अधिकारी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन ⁄ उप जिला निर्वाचन अधिकारी म द्वारा कचहरी प्रांगण का निरीक्षण किया गया।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार लोकसभा निर्वाचन 2024 की तैयारियो को लेकर जिला प्रशासन पूर्ण रूप से अलर्ट मोड पर है‚ इसी क्रम में कल होने वाली नामांकन प्रक्रिया को लेकर जिलाधिकारी ⁄ जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी व अपर जिलाधिकारी प्रशासन ⁄ उप जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप के साथ कचहरी स्थित प्रांगण का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा नामांकन को लेकर कचहरी प्रांगण में चिन्हित स्थलो पर नियमित रूप से बैरिकेडिंग सुरक्षा व्यवस्था दुरस्त करने व हेतु सम्बन्धित को दिशा निर्देश दिये गये। साथ ही द्वारा लोकसभा निर्वाचन 2024 की प्रक्रिया के दौरान पुलिस व प्रशासन के कर्मचारियो ⁄ अधिकारियो की डयूटी के सम्बन्ध में अधिनस्थो को आवश्यक रूप से निर्देशित किया गया। साथ ही महोदय द्वारा चुनाव प्रक्रिया के दौरान लगने वाले कैमरो की व्यवस्था को दुरस्त करने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।


