मुजफ्फरनगर । भारतीय किसान यूनियन ने आचार संहिता लागू करने के साथ ही संगठन के पदाधिकारियों पर किसी भी राजनीतिक आयोजन में भाग लेने पर पर प्रतिबंध लगा दिया है। संगठन की ओर से संदेश जारी किया गया है।
एक संदेश संगठन के नाम
भारतीय किसान यूनियन की सभी प्रदेशों की ईकाइयों को अवगत कराया जाता है कि देश में लोकसभा चुनाव 2024 होने जा रहे हैं। जो कि 7 चरणों में पूर्ण होंगे। आप सभी से विनम्र निवेदन व संदेश है कि कोई भी पदाधिकारी व कार्यकर्ता किसी भी पार्टी विशेष इत्यादि के मंच, कार्यक्रम, प्रचार-प्रसार में शामिल न हों। वोट करना आप सभी का अधिकार है और उसके लिए आप स्वतंत्र रूप से किसी को भी वोट कर सकते हैं।
नोट- आप सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता ग्रामस्तर पर इकाईयों का गठन व सदस्यता कार्यक्रम जारी रखें।
Author: Taja Report
Post Views: 29


