Skip to main content

TR NEWS UP-UK

पारदर्शिता के साथ होंगे चुनाव : डीएम

मुजफ्फरनगर । डीएम कार्यालय स्थित जिला पंचायत सभागार में डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने चुनाव से सम्बन्धित सभी अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में हर विभाग के अधिकारी को चुनाव में प्रयोग होने वाली वस्तुओं से सम्बन्धित अधिकारी को कार्य पूरा करने के दिशा निर्देश दिए। डीएम ने सभी अधीनस्थ अधिकारियों को समय से चुनावी कार्य करने के कड़े दिशा निर्देश दिए बैठक में सीडीओ संदीप भागीया एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह एडीएम गजेंद्र सिंह एवं संयुक्त जिला मजिस्ट्रेट आईएएस रामेश्वर समवाड सहित सम्बन्धित सभी अधिकारी मोजूद रहे। बैठक में ज़िला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने कड़े निर्देश दिए कि हर हालत में लोकसभा चुनाव 2024 के चुनाव सम्पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्ष ढंग से भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराए जाएंगे मुजफ्फरनगर जनपद के लोकप्रिय जिलाधिकारी श्री अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने कहा कि हर हालत में चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक करना है किसी की भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं शरारती तत्वों पर पूरी नजर रखी जा रही है आम चुनाव में बाधा पहुंचाने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *