मुजफ्फरनगर। रतनपुरी थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिरफिरे आशिक ने एक तरफा प्यार के चलते एएनएम के गले पर धरोहर हथियार से हमला कर महिला गंभीर रूप से घायल कर दिया। स्थानीय लोगों ने महिला को उपचार के लिए खतौली सीएससी भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने मेरठ हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस के अनुसार सुबह करीब 09ः50 बजे थाना रतनपुरी पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि बडसू अडडे पर खडी महिला श्रीमति सुषमा पत्नी राजकुमार निवासी इंकेन थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर अपनी डयुटी स्वास्थ्य विभाग कांधला जनपद शामली जाने के लिए खडी थी। तभी सुबोध पुत्र लाल सिंह निवासी इंकेन थाना रतनपुरी, मुजफ्फरनगर ने महिला पर धारदार हथियार बलकटी से गर्दन के पीछे व बाजू पर हमला कर दिया जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गयी। तथा घटना करने के बाद सुबोध उपरोक्त ने सल्फास(जहर) खा लिया। सूचना पर थाना रतनपुरी पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए दोनो को उपचार हेतु ग्लोबल अस्पताल मेरठ में भर्ती कराया गया है। मौके पर कानून एवं शान्ति व्यवस्था की स्थिती सामान्य है। स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।


