मुजफ्फरनगर । खतौली विधानसभा के खतौली नगर मंडल के प्रवास के दौरान आज मंडल कार्यकारिणी की बैठक में भाजपा नेता और मंडल प्रभारी श्रीमोहन तायल ने शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्षों से आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एवं प्रदेश की योगी सरकार ने जन कल्याणकारी योजनाओं को जमीन पर उतार कर जन समस्याओं को हल करने का काम किया है व्यापारी को सम्मान व सुरक्षा एवं किसानों को सुरक्षा के साथ-साथ किसान सम्मान निधि देने का कार्य किया है दोनों सरकारों के विचारों में गरीब कल्याण और देश का उत्थान सर्वोपरि है इसलिए तीसरी बार मोदी जी को देश की बागडोर देने के लिए अपने जिले के सांसद एवं केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान को भारी मतों से विजयी बनाने का कार्य करें ।
इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन पारस जैन,मंडल अध्यक्ष प्रवीण ठकराल,मंडल महामंत्री मोहित जैन, वरिष्ठ नेता एवं पूर्व महामंत्री सुरेश आर्य,सभासद अनुज सहरावत, मुजफ्फरनगर से मेरा साथ पधारे भाजपा नेता एवं मीडिया प्रभारी कमलकांत शर्मा सहित पार्टी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं नेतागण उपस्थित रहे।


