पटना। बिहार के खगड़िया में आज तड़के भीषण सड़क हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई।
पसराहा थाना इलाके के विद्यारत्न पेट्रोल पंप के पास सुबह के समय बारातियों से भरी एक कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर हो गई जिसमें कार में सवार तीन बच्चों समेत कुल 8 लोगों की मौत हो गई। कार में सवार बाराती चौथम प्रखंड इलाके से शादी कार्यक्रम के बाद लौट रहे थे और इसी दौरान NH-31 पर यह दुर्घटना हो गई।
Author: Taja Report
Views: 27

