Taja Report

पुलिस मुठभेड़ में शातिर गौकश घायल व गिरफ्तार

मुज़फ़्फ़रनगर। थाना चरथावल पुलिस की ग्राम दधेड़ू खुर्द के पास बदमाशों से हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान पुलिस मुठभेड़ में वांछित 01 गौकश अभियुक्त को घायल / गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 मोटरसाइकिल तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए । घायल / गिरफ्तार अभियुक्त को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है । अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

थाना चरथावल पुलिस को मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ दिन पूर्व ग्राम कुल्हैड़ी के जंगल में हुई गौकशी व पुलिस मुठभेड़ की घटना में वांछित 01 अभियुक्त आज पुनः कोई घटना करने के उद्देश्य से शामली हाइवे से चरथावल की तरफ आ रहा है । सूचना पर थाना चरथावल पुलिस टीम द्वारा तत्काल दधेड़ू पुलिस चौकी पर सघन चेकिंग शुरु कर दी गयी । कुछ समय पश्चात 01 व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आता दिखाई दिया जिसे चेकिंग हेतु रुकने का इशारा किया गया । अचानक से पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति मोटरसाइकिल को वापस मोड़कर भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्ति का पीछा किया तो उक्त व्यक्ति द्वारा अपनी मोटरसाइकिल ग्राम दधेड़ु के जंगल की तरफ मोड़ दी । पुलिस टीम के नजदीक आने पर उक्त व्यक्ति मोटरसाइकिल को छोड़कर पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करते हुए जंगल की तरफ भागा । फायर से पुलिस टीम बाल-बाल बची । पुलिस टीम द्वारा बदमाश को फायरिंग बंद कर आत्मसमर्पण की चेतावनी दी गयी परन्तु बदमाश पर चेतावनी को कोई असर नहीं हुआ और लगातार पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर करता रहा । पुलिस टीम द्वारा अदम्य साहस का परिचय देते हुए बदमाश की फायरिंग रेंज में घुस कर आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की गयी तो उक्त बदमाश घायल होकर गिर गया ।

*घायल / गिरफ्तार अभियुक्त का नामः-*

*1.* खुशी उर्फ जावेद पुत्र जुल्फा नि0 ग्राम कुल्हैडी थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर ।

*बरामदगीः-*

✅ 01 स्पलैण्डर मोटरसाइकिल बिना नम्बर ।

✅ 01 तमंचा मय 01 जिंदा व 01 खोखा कारतूस 315 बोर ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *