Taja Report

मुजफ्फरनगर पुलिस को एडीजी ने दी आचार संहिता का सख्ती से पालन कराने की हिदायत

मुजफ्फरनगर । अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन  द्वारा लोकसभा चुनाव-2024 व त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने, आदर्श आचार संहिता का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित कराने एवं लोकसभा चुनाव की तैयारियो के दृष्टिगत रिजर्व पुलिस लाइन सभागार कक्ष में समीक्षा गोष्ठी कर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

आगामी त्यौहारों (रमजान, ईद, होली आदि), नागरिकता संशोधन अधिनियम एवं लोकसभा चुनाव-2024 को जनपद में सकुशल एवं शान्तिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने तथा आदर्श आचार संहिता का पूर्ण रूप से अनुपालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 16.03.2024 को अपर पुलिस महानिदेशक महोदय मेरठ जोन, मेरठ श्री ध्रुवकांत ठाकुर द्वारा पुलिस लाईन स्थित सभागार कक्ष में पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर श्री सत्यनारायण प्रजापत, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री आदित्य बंसल, पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद, पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कुलदीप सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर श्री ब्योंम विंदल, समस्त क्षेत्राधिकारीगण/थाना प्रभारी, प्रभारी चुनाव सेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। सर्वप्रथम महोदय द्वारा नागरिकता संशोधन अधिनियम व आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ रखने हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की ड्यूटी लगाने, धर्मगुरुओं, सम्भ्रान्त व्यक्तियों, जनप्रतिनिधियों आदि के साथ गोष्ठी आयोजित करने, मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में लगातार पैट्रोलिंग करने सहित अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश दिए । तत्पश्चात एडीजी द्वारा लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करते हुए निरोधात्मक कार्यवाही, गुंडा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट आर0पी0ए0, आई0पी0सी0 में की गई कार्यवाही, शस्त्र जमा कराये जाने की स्थिति, जब्तीकरण की कार्यवाही, आदर्श आचार संहिता के अनुपालन में की गई कार्यवाही, जिला सुरक्षा योजना, पुलिस व्यवस्थापन, अभिसूचना संकलन, सोशल मीडिया की मॉनीटरिंग, निर्वाचन एवं क्रिटिकल/बल्नरेविल बूथों के सम्बन्ध में अपेक्षित कार्यवाही को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। महोदय द्वारा लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के नियमो का पालन करते हुये क्षेत्र के सार्वजनिक, निजी व अन्य स्थानों से राजनैतिक पोस्टर, बैनर, होर्डिंग आदि को प्रशासन व पुलिस के सहयोग से हटवाने का कार्य करने तथा आदर्श आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। तत्पश्चात महोदय द्वारा गोष्ठी के दौरान मौजूद पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि क्षेत्र मे चुनाव के दौरान हुये पुराने विवादो एवं आपसी रंजिशो के बारे में जानकारी कर ऐसे मामलो का प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी आपस में समन्वय स्थापित कर शीघ्र निपटारा कर ले तथा क्षेत्र मे अवैध शराब की बिक्री करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध की गई कार्यवाही की समीक्षा कर ऐसे अपराधों में लिप्त व्यक्तियों को चिन्हित कर कड़ी कार्यवाही करें। महोदय द्वारा मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि गुण्डा/गैगस्टर एवं शांति भंग करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध निरोधात्मक कार्यवाही हेतु संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित किया जाए, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाले अराजक तत्वों की लगातार निगरानी की जाये तथा ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही अमल में लाई जाए । इसके साथ ही शस्त्र लाइसेंस जमा करने की प्रक्रिया में तेजी लाये जाये तथा क्षेत्र मे कोई ऐसा व्यक्ति शस्त्रधारक नही होना चाहिए, जिसका कोई आपराधिक इतिहास हो ।  

अपर पुलिस महानिदेशक द्वारा गोष्ठी में उपस्थित अधिकारियों को निष्पक्ष, ईमानदारी एवं शान्तिपूर्वक तरीके से लोकसभा चुनाव को सम्पन्न कराने हेतु सूचना तंत्र को अधिक से अधिक सक्रिय कर पूरी टीम भावना के साथ कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया ।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *