Skip to main content

TR NEWS UP-UK

Live: सात चरणों में 19, 26 अप्रैल 7, 13, 20, 25 मई व एक जून देश में लोकसभा चुनाव : सीईसी

नई दिल्ली। देश में सात चरण में लोकसभा चुनाव होंगेमुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार ने आज 543सीटों पर लोकसभा चुनावों के लिए तारीख की घोषणा की। उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को पांचों सीटों पर मतदान होगा। वहीं, चार जून को मतगणना होगी।

यूपी में पहले चरण में इन सीटों पर चुनाव 

सहारनपुर

कैराना

मुजफ्फरनगर

बिजनौर

नगीना

मुरादाबाद

रामपुर

पीलीभीत

मतदान की तारीखें

पहला चरण

मतदान: 19 अप्रैल

राज्य: 21

लोकसभा सीटें: 102

दूसरा चरण

मतदान: 26 अप्रैल

राज्य: 13

लोकसभा सीटें: 89

तीसरा चरण

मतदान: 7 मई

राज्य: 12    

लोकसभा सीटें: 94

चौथा चरण

मतदान: 13 मई

राज्य: 10

लोकसभा सीटें: 96

पांचवां चरण

मतदान: 20 मई

राज्य: 8

लोकसभा सीटें: 49

छठा चरण

मतदान: 25 मई

राज्य: 7

लोकसभा सीटें: 57

सातवां चरण

मतदान: 1 जून

राज्य: 8

लोकसभा सीटें: 57

नतीजे: 4 जून 2024

पहला चरण 20 मार्च को नोटिफिकेशन के साथ 19 अप्रैल को वोटिंग होगी । उत्तराखण्ड भी इसमें शामिल है दूसरे चरण में 26 राजस्थान  अप्रैल तीसरे चरण में सात मई चौथे चरण में 30 मई पांचवें चरण में 20 मई छठे चरण में 25 मई यूपी और सातवें चरण में 1 जून को मतदान होगा। पंजाब व हरियाणा इस चरण में आएगा। चार जून को मतगणना होगी।

मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और नई लोकसभा का गठन उससे पहले होना है। आंध्र प्रदेश, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और ओडिशा में विधानसभाओं का कार्यकाल जून में अलग-अलग तारीखों पर खत्म हो रहा है। : सीईसी

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “…इस देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं। 1.82 करोड़ पहली बार मतदाता इन चुनावों में हैं। ” मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “चुनाव में खून-खराबे और हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है… हमें जहां से भी हिंसा की सूचना मिलेगी, हम उनके खिलाफ कार्रवाई करेंगे…। ‘हर स्टेज पर ElectoralRoll की तैयारी करते समय पॉलिटिकल पार्टियों को शामिल किया जाता है’। 20 से 29 साल उम्र के 19.74 करोड़ मतदाता होंगे. 82 लाख मतदाता ऐसे हैं, जिनकी उम्र 85 साल से ज्यादा है’। cVIGIL ऐप के जरिए लोग चुनाव में गड़बड़ियों से जुड़ी शिकायतें कर सकेंगे। अफवाहों पर भी सख्ती से लगाम लगाई जाएगी। आपराधिक छवि वाले वोटरों को अपने बारे में जानकारी सार्वजनिक करनी होगी। राजनीतिक दलों को भी बताना पड़ेगा कि उन्होंने ऐसे उम्मीदवार को क्यों चुना है।

सीईसी राजीव कुमार ने बताया कि पूरे देश में करीब 97 करोड़ वोटर मतदान करेंगे, जो साढ़े दस लाख मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे और इसके लिए 1.5 करोड़ पोलिंग अफसर तैनात किए जाएंगे। राजीव कुमार ने बताया कि 55 लाख ईवीएम चुनाव में लगेंगी। उन्होंने कहा कि देश में आचार संहिता लागू हो गई है। उन्होंने कहा कि हाल में 11 राज्यों में चुनाव शांति पूर्ण रूप से संपन्न हुए। यह हमारे लोकतंत्र की ताकत है। आयोग निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने को कटिबद्ध है।

Taja Report
Author: Taja Report

Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *