नई दिल्ली। लालू यादव ने मोदी के परिवार को लेकर टिप्पणी कर भाजपा को कैंपेन का मसाला दे दिया। आज भाजपा ने अपने चुनावी कैंपेन ‘मैं मोदी का परिवार हूं’ का थीम सॉन्ग लॉन्च किया है। इसका वीडियो पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। इस पर लिखा गया है – मेरा भारत, मेरा परिवार। हिंदी के अलावा गुजराती, पंजाबी, उड़िया, तमिल समेत 11 अन्य भाषाओं में गाए गए कैंपेन गीत में देशभर में पीएम की सभाओं, उनके दौरों की झलकियां शामिल हैं। देश के विभिन्न हिस्सों की झलक के साथ 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन के समय मंदिर निर्माण में शामिल मजदूरों पर फूल बरसाने का फुटेज भी इसमें शामिल किया गया है। तीन मिनट 13 सेकेंड का यह गाना अधिकतर हिंदी भाषा में है।
Author: Taja Report
Views: 38

