Taja Report

एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पैसे निकालने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

मुज़फ़्फ़रनगर। जानसठ पुलिस द्वारा धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पैसे निकालने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 02 सदस्यों को दौराने चैकिंग जटवाड़ा नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 20,000/- रुपये नगद, 07 एटीएम कार्ड तथा घटना में प्रय़ुक्त 01 कार बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 10.03.2024 को वादी नदीम आलम पुत्र अब्दुल मुतालिब निवासी ग्राम सिकन्दरपुर थाना मीरापुर, मुजफ्फरनगर द्वारा थाना जानसठ पुलिस को तहरीर दे अवगत कराया कि वह कस्बा जानसठ स्थित HDFC एटीएम से रुपये निकालने आया था तभी वहां मौजूद अज्ञात व्यक्तियों द्वारा धोखाधड़ी से उसका एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से रुपये निकाल लिये। वादी की तहरीर के आधार पर थाना जानसठ पुलिस द्वारा तत्काल सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में घटना के शीघ्र व सफल अनावरण हेतु थाना जानसठ पर पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा आज दिनांक 15.03.2024 उपरोक्त घटना का अनावरण करते हुए 02 शातिर अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर उपरोक्त घटना का सफल अनावरण किया गया है।

 

*गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-*

*1-* प्रवीन पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम खांडाखेड़ी थाना नारनौद जनपद हिसार, हरियाणा।

*2-* अमित पुत्र मुनीम निवासी इन्द्रा मार्केट नई अनाज मण्डी थाना नजफगढ़, नई दिल्ली।

 

*बरामदगी-*

✅ 07 एटीएम कार्ड (विभिन्न बैंको के)

✅ 20,000/- रुपये नगद (मु0अ0सं0 48/2024 थाना जानसठ तथा मु0अ0सं0- 36/2024 थाना मीरापुर से सम्बन्धित)

✅ 01 आई – 20 कार डीएल 2 सीएवाई 5518 (घटना में प्रयुक्त)

 

*पूछताछ का विवरण-* प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्तगण द्वारा बताया गया कि उनका एक अन्तर्राज्यीय गिरोह है जिसके सदस्यो द्वारा सीधे-सादे लोगो सें धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से रुपये निकाल लिये जाते है तथा अवैध आर्थिक लाभ अर्जित किया जाता है। हमारे द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों मे लोगों को झांसे में लेकर उनसे धोखाधड़ी कर खाते से रुपये निकाल लेने की घटना की जाती है तथा हमारे द्वारा थानाक्षेत्र जानसठ तथा थानाक्षेत्र मीरापुर में भी इसी प्रकार की धोखाधड़ी की घटना की गयी है।

 

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *