Taja Report

मुजफ्फरनगर में कूलर व्यापारी पर छापे में पकड़ी गई जीएसटी चोरी

मुज़फ्फरनगर के एक कूलर व्यापारी के आवास पर जीएसटी टीम ने पहुंचकर जांच की। इससे व्यापारियो में हड़कंप मच गया। व्यापारी बिना ई-वे बिल जनरेट किए फर्जी बिलों पर माल की सुप्लाई कर रहा था।सेंट्रल जीएसटी की टीम ने अन्य जिलों में छापेमारी के दौरान जीएसटी चोरी का मामला पकड़ा था। इसमे मुज़फ्फरनगर के व्यापारियों के कुछ बिल पकड़े गये थे, जिनकी जांच में सेल का दिखी थी। इस आधार पर मेरठ की एक टीम मुज़फ्फरनगर पहुंची। टीम अधिकारियों द्वारा द्वारिकापुरी स्थित कलर व्यापारी के घर पर सर्वे किया। इस दौरान आवश्यक दस्तावेज कब्जे में दिए। व्यापारी से बातचीत के बाद टीम आवश्यक दस्तावेज लेकर लौट गई। जीएसटी की जांच से अन्य व्यापारियों में हड़कंप मचा रहा। सेंट्रल जीएसटी विभाग के उपायुक्त राजेश मल्होत्रा का कहना है किटीम अपने वर्कआउट पर मुजफ्फरनगर में आई थी स्थानीय अधिकारियों से कोई मदद नहीं दी गई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *