नई दिल्ली। लंबी प्रतीक्षा के बाद लोकसभा चुनाव की तारीखों का एलान कल यानी शनिवार को हो जाएगा। कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा भी कल कर दी जाएगी। इसके साथ ही आचार संहिता लागू हो जाएगी।
चुनाव आयोग के सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव और कुछ राज्य विधानसभा चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कल की जाएगी। लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग दोपहर 3 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसका एलान करेगा। मौजूदा लोकसभा का कार्यकाल 16 जून को खत्म हो रहा है और उससे पहले नई सरकार के गठन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ऐसे में अगले माह चुनाव संभावित हैं।
Author: Taja Report
Post Views: 13

