Taja Report

मुजफ्फरनगर की दीपचंद कॉलोनी में मां बेटी के शव मिलने से सनसनी

मुजफ्फरनगर । नई मंडी इलाके के दीपचंद कालोनी में मां और बेटी के शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार दोनों ने आत्महत्या की है। दिन निकलते ही हादसे की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी। बताया जाता है कि महिला ने अपनी बेटी को फांसी लगाने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने बताया कि भूआपूर ककरौली निवासी गौरव की दूसरी शादी माला 35 के साथ हुई थी। उसकी एक बेटी सात वर्षीय काव्या के साथ तीनों दीपचंद कालोनी में रहते थे। दो दिन पूर्व पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद के बाद गौरव कहीं चला गया था। बीती रात माला ने बेटी का गला घोंटने के बाद खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की सूचना उनके परिजनों को भी दे दी गई है।

Taja Report
Author: Taja Report

Advertisements
Facebook
Twitter
LinkedIn
WhatsApp

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *