रामपुर। फिल्म अभिनेत्री जया प्रदा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मेरे भाई हैं। उन्होंने मेरी लाज बचाई। प्रदेश की सभी माता- बहनों को आज अपनी सुरक्षा का अहसास है। रामपुर की जनता को आजम के जुल्मों से आजादी दिलाने का श्रेय उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी दिया।
अभद्र टिप्पणी के मामले में गुरुवार को कोर्ट में हाजिर होने आईं जयाप्रदा नो कहा किपार्टी जहां से टिकट देगीं, मैं चुनाव लड़ने को तैयार हूं। उन्होंने कहा कि कई माह से वह अस्वस्थ रही। इस दौरान उनकी मां का भी देहांत हो गया है। उनके भाई की तबीयत खराब हो गई। भाई के इलाज के लिए वह कई माह से विदेश में थी, जिस कारण कोर्ट में बयान दर्ज कराने नहीं आ सकी।
Author: Taja Report
Post Views: 18

