नई दिल्ली। रामलीला मैदान में संयुक्त किसान मोर्चा की महापंचायत में बुधवार को पंजाब हरियाणा और वेस्ट यूपी से भारी संख्या में किसान दिल्ली पहुंचे। रामलीला मैदान में पानी भर दिया गया।
गुरुवार को किसान बिना ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के ही ट्रेनों और बसों में रवाना हुए हैं। बड़ी संख्या में किसान दिल्ली पहुंच गए हैं और कुछ अभी रास्ते में हैं। महापंचायत को देखते हुए पुलिस ने दिल्ली के रामलीला मैदान के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने कहा कि देश में एक बड़े आंदोलन की जरूरत है। महापंचायत में पहुंचे भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि हमारा नेतृत्व यहां चर्चा करेगा और बाद में हम अपने फैसले की घोषणा करेंगे। एमएसपी गारंटी कानून एक बड़ा मुद्दा है। आज जो भी निर्णय लिया जाएगा, यहां एकत्र हुए लोग अपने-अपने गांवों, शहरों, राज्यों में लोगों को इसकी जानकारी देंगे।

