मुजफ्फरनगर । जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती मरीज के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद स्टाफ के साथ मरीजों में हडकंप मच गया। कोविड की पुष्टि होने पर वहां बैड खाली कराकर सैनेटाइज कराया गया। मरीज को मेरठ के लिए रैफर किया गया।
बताया गया है कि खतौली कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की रात झगड़े में करीब 35 वर्षीय घायल युवक को घायल होने के बाद जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। उसकी कोविड की जांच के लिए बुधवार सुबह एंटीजन कोविड की जांच कराई गई।
जांच में मरीज में कोविड की पुष्टि हुई। कोविड की जानकारी हुई तो पूरे विभाग को चिकित्सक ने सैनेटाइज कराया। मरीज को इमरजेंसी से मेरठ के लिए रेफर किया गया।
Author: Taja Report
Post Views: 16


