लखनऊ। डीजीपी मुख्यालय ने सभी कमिश्नरेट व जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों से होने वाली तकरीरों व नमाजियों पर दृष्टि रखी जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि नमाज के लिए आने वाले लोगों की संख्या रोजाना की तरह हो। कहीं भी अतिरिक्त जमावड़ा न होने पाए। क्षेत्र में बाहरी लोगों के आवागमन पर भी नजर रखी जाए।
इसके अलावा होली पर चुनावी हिंसा को देखते हुए अलर्ट,संवेदनशील जिलों में विशेष निगरानी रहेगी। डीजीपी ने अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात करने के दिये निर्देश,पूर्व के चुनावी हिंसा में वांछितों की गिरफ्तारी की जाएगी। होली पर होने वाले आयोजनों की दोबारा समीक्षा होगी। डीजीपी मुख्यालय ने त्योहार को लेकर होलिका दहन, जुलूस और मेला की जिलों से जानकारी मांगी है।
Author: Taja Report
Post Views: 14

